Ladli Behna Yojana list 2024: लाडली बहना योजना की नई सूची जारी, सिर्फ इन्हें मिलेगा 1250 रुपए प्रतिमाह

Ladli Behna Yojana list 2024: जैसा की हम जानते है की सरकार हर महीने इस योजना के तहत 1250 रुपए की राशि लाभार्थी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करती है। हर महीने सरकार इस योजना की नई लिस्ट जारी करती है। इस योजना की नई लिस्ट भी सरकार के द्वारा जारी की जा चुकी है।

कोई भी महिला जो इस योजना की लाभार्थी हैं वह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकती है। यदि आपका नाम इस लिस्ट में आ जाता है तो आप 1250 रुपए के लिए पात्र बन जाते है। जिन महिलाओं को नहीं पता है की किस प्रकार से लाडली बहना योजना की सूचि को चेक करना होता है वे इस आर्टिकल को पढ़ सकते है जहाँ पर विस्तार से इसके बारे में जानकारी दी गई है।

Ladli behna yojana list 2024

यह योजना मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई गई है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिला को प्रतिमाह 1250 रुपए की राशि दी जाती है। लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए इसमें आवेदन करना होता है। आवेदन करने के बाद आपका नाम लाडली बहना लिस्ट में जोड़ दिया जाता है।

सभी प्रकार की विवाहित, विधवा, परित्यकता महिलाएं इस योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती है। आपको बता दे की लाडली बहना योजना लिस्ट में केवल उन्ही महिलाओं के नाम होंगे जो इसके लिए पात्र होंगे।

लाडली बहना योजना लिस्ट के लाभ

हर महीने यह लिस्ट जारी की जाती है। अब तक 10 किस्त से अधिक सरकार ट्रांसफर कर चुकी है। हर महीने की दस तारीख को लिस्ट जारी की जाती है। लिस्ट में नाम आने से महिला प्रतिमाह 1250 रुपए की हकदार हो जाती है। इस राशि का उपयोग महिला अपने बच्चो के लिए और अपने परिवार का भरण पोषण के लिए कर सकती हैं।

बहुत सी महिलाएं ऐसी भी हैं जिन पर अकेली पर पूरे परिवार को चलाने का बोझ होता है। ऐसी महिलाओं के लिए यह योजना वरदान बनकर आई है। यदि आपका नाम इस लिस्ट में नही जुड़ा है तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। उसके बाद आपका नाम सूची में जोड़ दिया जायेगा।

लाडली बहना योजना लिस्ट का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस योजना से महिलाओं के परिवार की स्थिति मजबूत होगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था बढ़ने में मदद मिलेगी। महिलाओं को लाडली योजना की लिस्ट चेक करने में कोई परेशानी ना हो इसलिए इस लिस्ट को ऑनलाइन पोर्टल पर जारी किया गया है।

महिलाओं को यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिलेगी। ताकि बिचौलिए इस पैसा ना ऐंठ से। जो महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होगा, जिसमे डीबीटी इनेबल होगा केवल उसी में यह पैसा ट्रांसफर किया जायेगा।

लाडली योजना लिस्ट में नाम जुड़वाने की प्रोसेस

इस योजना में नाम जुड़वाने के लिए आपको आवेदन करना होगा जो आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर कर सकते है। नाम जुड़वाने के लिए आपको कुछ पात्रता को पूरा करना होता है जैसे कि सिर्फ 21 से 60 वर्ष की आयु की महिला इस योजना का लाभ ले सकती है।

केवल विवाहित महिला पात्र है। जो विधवा और परित्यकता महिलाएं है वे भी लाडली बहना योजना लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकती है। आपका नाम लिस्ट में जुड़ा है या नहीं यह आप स्टेटस के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

लाडली बहना आवास योजना की नई लिस्ट जारी, सिर्फ इन्हें मिलेगा पक्का घर

लाडली बहना योजना लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें?

  • लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट (cmladlibahna.mp.gov.in) पर आना होगा।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर ‘ अंतिम सूची ‘ का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर आने के बाद आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर, केपचा कोड दर्ज करके ओटीपी प्राप्त करे के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटिपी आयेगा वो आपको दर्ज करना है और वेरिफाई करना है।
  • फिर आपको क्षेत्र वार या व्यक्ति विशेष में से कोई एक सेलेक्ट करना है।
  • अगर आप पूरे क्षेत्र की सूची चेक करना चाहते है तो आप इस ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते है।
  • फिर आपको अपना जिला, ग्राम पंचायत आदि को सेलेक्ट करना है।
  • जैसे ही आप ये ऑप्शन सेलेक्ट करते है तो आपके सामने लाडली बहना योजना की लिस्ट ओपन हो जायेगी।
  • आप इस लिस्ट में किसी भी महिला का नाम चेक कर सकते हैं

इस प्रकार से आप प्रदेश की या अपने गांव में किसी भी महिला का नाम इस सूची में चेक कर सकते है। सूची चेक करने के लिए आपके पास आपका मोबाइल नंबर होना जरूरी है जो इस योजना में पंजीकृत है। क्योंकि लाडली बहना योजना लिस्ट चेक करते समय आपको ओटीपी वेरिफाई करना होता है उसके बाद ही आप लिस्ट चेक कर सकते है।

FAQs

लाडली बहना आवास योजना की सूचि कैसे चेक करें?

आप लाडली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर लाभार्थी सूचि या अंतिम सूचि के आप्शन पर क्लिक करके लिस्ट को चेक कर सकते है।

लाडली बहना आवास योजना की सूचि के क्या लाभ है?

जिन महिलाओं का नाम इस सूचि में आ जाता है उन महिलाओं के खाते में सरकार के द्वारा 1250 रूपये की राशी ट्रान्सफर की जाती है।

इस योजना की क़िस्त में किन महिलाओं का नाम होगा?

मध्य प्रदेश की वे सभी महिलाएं जिनकी आयु 21 से 60 वर्ष की है और जो इस योजना की पात्रता को पूरा करती है उनका नाम इस सूचि में होगा।

Leave a Comment

Join Telegram

whatsapp group join