MGNREGA Payment Details : नरेगा का पेमेंट जारी, ऐसे चेक करें

MGNREGA Payment details 2024: ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नया नरेगा का पेमेंट जारी कर दिया है। कोई भी व्यक्ति अब ऑनलाइन नरेगा पेमेंट लिस्ट को चेक कर सकता है। नरेगा की पेमेंट सूचि के तहत पेमेंट से जुड़ी जानकारी होती है जैसे की अब तक आपको कितना पेमेंट मिला है आदि।

विभाग के द्वारा समय समय पर ऑनलाइन वेबसाइट पोर्टल पर इसे जारी किया जाता है जिसे आम आदमी के द्वारा आसानी से चेक किया जा सकता है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में या फिर शहरी क्षेत्रों में आज भी बहुत से ऐसे लोग होते है जिन्हें नहीं पता है की किस प्रकार से पेमेंट सूचि को चेक करना है इसलिए हम आपके लिए यह आर्टिकल लेकर आये है जिसकी मदद आप ले सकते है।

MGNREGA Payment details 2024

जैसा की दोस्तों हम जानते है की नरेगा योजना के तहत 100 दिन का रोजगार नागरिकों को दिया जाता है। जो नरेगा योजना में कार्य करते है उनको प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दर दी जाती है। मजदूरी की दर अलग अलग राज्यों में भिन्न है। समय समय पर मनरेगा योजना की पेमेंट की सूचि ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी की जाती है।

दिन प्रतिदिन नरेगा योजना में काम करने वाले नागरिकों की संख्या भी बढती जाती है। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा अभी अभी वर्ष 2024 में नरेगा के पेमेंट में बढ़ोतरी की है। यानि की अब नरेगा धारकों को अधिक पैसा मिलेगा। यह पैसा नागरिकों के बैंक खाते में सीधे ट्रान्सफर किया जाता है।

नरेगा पेमेंट डिटेल्स के लाभ

पेमेंट डिटेल्स को ऑनलाइन जारी करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुविधा प्रदान करना है ताकि वे ऑनलाइन अपनी सूचि को चेक करें। नरेगा की पेमेंट लिस्ट में आपकी पुर नरेगा से जुड़ी पूरी जानकारी होती है जैसे की आपकी हाजिरी, अब तक आपको कितना पैसा मिला है उसका ब्यौरा, किस प्रकार के कार्य आपने नरेगा योजना के तहत दिये है आदि।

अगर आप खुद से नरेगा का पैसा चेक नहीं कर पा रहे है तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर भी पैसा चेक करवा सकते है। मनरेगा धारकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी यह भी है की सरकार ने नरेगा की सेलरी में बढ़ोतरी की है। अब नरेगा धारक अपने परिवार को आसानी से पाल सकेंगे।

नरेगा पेमेंट डिटेल्स को चेक कैसे करें?

  • नरेगा की पेमेंट लिस्ट निकालने के लिए आपको सबसे पहले नरेगा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको क्विक लिंक का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक कर देना है।
  • फिर आपको पंचायत जीपी/पीएस/जेडपी लॉग इन का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपको अगले पेज पर ग्राम पंचायत का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक कर देना है।
  • अगले पेज पर आपको कई आप्शन दिखाई देंगे जिनमे से आपको जनरेट रिपोर्ट्स के आप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने सभी राज्यों की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
  • इसमें से आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना है।
  • अगले पेज पर फाइनेंसियल इयर, जिला, ब्लॉक और पंचायत को सेलेक्ट करें और प्रोसीड के आप्शन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने बहुत सारे आप्शन ओपन हो जायेंगे जिंसमे से आपको कोंसोलीडेट रिपोर्ट ऑफ़ टू वर्कर के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद आपकी पूरी नरेगा पेमेंट डिटेल्स ओपन हो जाएगी।
  • यहाँ पर आप अपना नाम देख सकते है, आपने कितने दिन नरेगा में काम किया, कितना पेमेंट आपको अभी तक मिला है आदि।
  • इस प्रकार से आप अपने गाँव या शहर में किसी भी व्यक्ति का नरेगा का पेमेंट चेक कर सकते है।

जो व्यक्ति नरेगा योजना में कार्य कर रहा है उस हर व्यक्ति को मनरेगा पेमेंट डिटेल्स को चेक करना चाहिए ताकि उसे पता चलता जाये की उसको जो पेमेंट मिल रहा है वह सही से मिल रहा है या फिर नहीं। कई बार बिचोलिए आपके भत्ते का पैसा खा जाते है और आपको कम बताते है। जानकारी ना होने की वजह से आपको भी लगता है की सायद इतने ही हुए होंगे। इसलिए आपको समय समय पर अपना नरेगा का पेमेंट चेक करना चाहिए जो की ऑनलाइन फ्री में अवेलेबल है।

Leave a Comment

Join Telegram

whatsapp group join