E Shram Card Update 2024: ई श्रम कार्ड में जानकारी अपडेट कैसे करें, यहाँ जानें

भारत सरकार ने ई श्रमिक कार्ड को अपडेट करने की ऑनलाइन सुविधा दी है। आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से ऑनलाइन अपना कार्ड अपडेट कर सकते है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है। बहुत से लोग नया ई श्रम कार्ड बना लेते है लेकिन बनाते समय उनसे कुछ गलतियां रह जाती है जिन्हें वे बाद में ऑनलाइन सुधार सकते है।

आप अपना नाम, पता आदि जानकारी को अपने ई श्रमिक कार्ड पर अपडेट कर सकते है। ग्रामीण और शहरों दोनों क्षेत्र के नागरिकों के पास यह कार्ड होता है। लेकिन आज भी बहुत से नागरिकों को नहीं पता है की किस प्रकार से ई श्रम कार्ड अपडेट किया जाता है इसलिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इसकी पूरी जानकारी देंगे ताकि आप घर बैठे अपना कार्ड अपडेट कर सकें।

E Shram Card Update 2024

जब हम नया ई श्रम कार्ड बनाते है तो आवेदन करते समय कई बार हमसे गलतियाँ हो जाती है जैसे की नाम में, गलत मोबाइल नंबर, गलत आधार कार्ड नंबर फिल करना, गलत एड्रेस दर्ज करना आदि। इन गलितयों की वजह से ई श्रम कार्ड धारक सरकार की योजनाओं का लाभ सही तरीके से ले नहीं पाता है क्यूंकि फॉर्म भरते समय विभाग के द्वारा ई श्रम कार्ड पर लिखी जानकारी को ध्यान में रखा जाता है।

लेकिन नागिरकों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्यूंकि सरकार ने ई श्रम पोर्टल पर अपने कार्ड को अपडेट करने के लिए एक लिंक जारी किया है जिसकी मदद से आप आसानी से इसे अपडेट कर सकते है। ई श्रम कार्ड अपडेट करने के लिए आपको पोर्टल पर लॉग इन करना जरुरी होगा जो आप अपने यूएएन नंबर की मदद से कर सकते है। लॉग इन होने के बाद आप कोई भी जानकारी अपडेट कर सकते है।

ई श्रम कार्ड के बारे में

जिन लोगो को नहीं पता है की ई श्रम कार्ड क्या है उनको बता की यह श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया एक डॉक्यूमेंट है जो श्रमिकों के लिए सरकार ने शुरू किया गया है। इस कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है की इस कार्ड की मदद से नागरिक देश में कहीं पर भी जाकर रोजगार प्राप्त कर सकते है और भारत सरकार और राज्य सरकार के द्वारा भी कई प्रकार के लाभ उनको दिए जाते है।

अगर आपने अभी तक यह कार्ड नहीं बनाया है तो आप इस कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है जिसके लिए आपके पास आपका आधार कार्ड होना जरुरी है जो मोबाइल नंबर से लिंक हो। इस कार्ड पर आपको एक यूनिक नंबर भी मिलता है जो आपको अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए जिसे युएएन नंबर कहते है।

ई श्रम कार्ड अपडेट के लाभ

सबसे बड़ा लाभ हमें यह मिलता है की हम ई श्रम कार्ड पर अपनी गलतिओं को सुधार लेते है जिसकी वजह से हम किसी भी सरकारी योजना का लाभ आसानी से ले सकते है। ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा देने की वजह से श्रमिको को अपडेट करवाने के लिए कहीं जाने की भी जरूरत नहीं होती है।

सरकार कई लाभ ई श्रम कार्ड धारकों को देती है लेकिन बहुत से लोगों के बैंक खाते में मिलने वाली राशी ट्रान्सफर नहीं होती है क्यूंकि कहीं ना कहीं श्रमिको के कार्ड में कुछ गलतियां होती है। लेकिन अपने कार्ड को एक बार सही करने के बाद आपको सभी लाभ मिलना शुरू हो जाता है।

ई श्रम कार्ड अपडेट के लिए डॉक्यूमेंट

  • युएएन नंबर जो ई श्रम कार्ड के उपर होता है।
  • मोबाइल नंबर
  • आपकी जन्म दिनांक

ई श्रम कार्ड को अपडेट कैसे करें?

  • अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर राईट साइड में आपको अपडेट का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने न्यू पेज ओपन होगा।
  • इस पेज पर आने के बाद आपको अपना युएएन नंबर, जन्म तारीख और केप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको केप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जायेगा।
  • ओटीपी उसी मोबाइल नंबर पर जायेगा जो आपने आवेदन करते समय दिए थे।
  • ओटीपी वेरीफाई करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
  • यहाँ पर आपको अपडेट प्रोफाइल का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको जिस प्रकार की जानकारी अपडेट करनी है उसे सेलेक्ट कर सकते है जैसे की पर्सनल इनफार्मेशन, बैंक जानकारी, अपने डॉक्यूमेंट, एड्रेस आदि।
  • इन आप्शन पर क्लिक करने के बाद आप अपडेट कर सकते है और इसे सबमिट कर सकते है।
  • इस प्रकार से आप अपने गाँव या शहर में किसी भी व्यक्ति का ई श्रम कार्ड अपडेट कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram

whatsapp group join