Ration Card Ekyc 2024: अब ई केवाईसी करने पर मिलेगा राशन, मोबाइल से अपडेट करें

भारत सरकार ने अब राशन कार्ड धारकों के लिए ई केवाईसी करवाना जरूरी कर दिया है। अब परिवार के सभी सदस्यों जिनका नाम राशन कार्ड में है उनको ई केवाईसी करवाना जरूरी है। राशन कार्ड ई केवाईसी करवाने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा।

भारत सरकार ने इसे पूरी तरह से फ्री रखा है। लेकिन बहुत से नागरिकों को नहीं पता है की यह राशन कार्ड ई केवाईसी कैसे करवानी हैं इसलिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इसकी जानकारी देंगे। अगर आप समय पर ई केवाईसी नहीं करवाते है तो आपको राशन नहीं मिलेगा।

Ration Card Ekyc 2024

राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है जिसकी मदद से देश के करोड़ो लोगो को राशन मिल रहा है। भारत सरकार की फ्री राशन योजना के तहत देश ने लगभग 80 करोड़ से अधिक नागरिकों को लाभ मिल रहा है। इसलिए कोई इस योजना का गलत तरीके से लाभ ना लें इसलिए भारत सरकार ने इस ई केवाईसी की प्रक्रिया को शुरू किया है।

राशन कार्ड ई-केवाईसी भारत के सभी राज्यों में सभी सभी नागरिकों को करवानी जरूरी है। ई केवाईसी में आपके आधार कार्ड नंबर फिंगर प्रिंट जैसे मिलान किए जाएंगे ताकि सरकार ये कन्फर्म कर से की जो राशन मिल रहा है वह सही नागरिक के पास जा रहा है या नहीं।

राशन कार्ड ईकेवाईसी की अंतिम तारीख

सरकार ने ई केवाईसी करवाने के लिए एक अंतिम तारीख रखी है। पहले अंतिम तारीख 30 जून थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर के 30 सितम्बर कर दिया है। तारीख को आगे बढ़ाने का एक कारण यह भी है की बहुत से लोग अपने घर से दूर दूसरे राज्य में रहते है।

इसलिए वे ई केवाईसी करवाने के लिए समय पर गांव नही आ सकते है। लेकिन इस तारीख तक आप अपने गांव में आकर अपने राशन कार्ड डीलर के पास जाकर यह ई केवाईसी करवा सकते है।

राशन कार्ड ई केवाईसी क्यों है जरूरी

ई केवाईसी करवाना इसलिए जरूरी है क्योंकि राशन कार्ड का लाभ ऐसे लोग भी ले रहे है जो इसके लिए पात्र भी नही है या फिर जिनकी मृत्यु हो गई है लेकिन अभी भी उनके नाम से राशन लिया जा रहा है। इस फ्रॉड को रोकने के लिए ई केवाईसी प्रक्रिया को शुरू किया गया है।

आपके परिवार ने जितने भी सदस्य है सबको यह ई केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर परिवार का एक भी सदस्य नहीं करवाता है तो उसका नाम राशन कार्ड से काट दिया जायेगा जिसके बाद उसका राशन मिलना बंद हो जायेगा। इसलिए समय रहते आपको ई केवाईसी करवा लेनी चाहिए।

राशन कार्ड ई केवाईसी कैसे करें?

इसके लिए आपको कहीं दूर नही जाना होगा, आपको बस अपने राशन कार्ड डीलर के पास जाना है। वह आपके आधार कार्ड, आपके फिंगर प्रिंट, मोबाइल नंबर आदि को पोस मशीन में डालेगा और आपकी ई केवाईसी कर देगा जो बहुत ही कम समय में पूरी हो जायेगी।

अगर आप घर से बाहर या राज्य से बाहर रह रहे है तो आपके लिए एक खुशखबरी यह है की आप देश के किसी भी राज्य में किसी भी डीलर से ई केवाईसी करवा सकते है। इस सुविधा से आपको अपने राज्य में आकर राशन कार्ड ई केवाईसी करवाने के लिए नहीं आना पड़ेगा। अन्य जानकारी देखने के लिए आप अपने राज्य की खाद्य विभाग को ऑफिशियल वेबसाइट भी विजिट कर सकते है।

राशन कार्ड ई केवाईसी स्टेटस चेक कैसे करें?

स्टेटस के माध्यम से आप यह चेक कर सकते है की आपका ई केवाईसी हुई है या फिर नही हुई है। अगर आपकी ई केवाईसी हो चुकी है तो आपको फिर से इसे करने की जरूरत नहीं है। स्टेटस चेक करना बहुत आसान है, इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको अपने राज्य की खाद्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ई केवाईसी स्टेटस चैक करने का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको अपना मोबाइल नंबर , आधार कार्ड की मदद से लॉगिन करना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने परिवार के सभी सदस्यों की सूची ओपन हो जायेगी।
  • जिन सदस्यों के सामने yes लिखा हुआ दिखाई दे रहा है उनकी ई केवाईसी हो गई है और जिनके सामने no लिखा हुआ दिखाई दे रहा है उनकी ई केवाईसी अभी तक नहीं हुई है।
  • इस प्रकार से आप परिवार के किसी भी सदस्य की ई केवाईसी चैक कर सकते है।

राशन कार्ड ई केवाईसी करवाना बहुत जरूरी है दोस्तो। अगर आप चाहते है की आपका राशन बंद ना हो तो आपको जल्दी से जल्दी अपनी ई केवाईसी करवानी चाहिए। आप अपने राशन कार्ड डीलर के पास जाकर सिर्फ दो मिनट में ई केवाईसी करवा सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप राशन कार्ड डीलर से भी संपर्क कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram

whatsapp group join