E Shram Card Download 2024: घर बैठे ऐसे करें अपना ई श्रम कार्ड डाउनलोड

E Shram Card Download 2024: श्रमिको को जानकर खुसी होगी अब वे अपना ई श्रम कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। अब आपको अपना फिजिकल ई श्रम कार्ड साथ लेकर घुमने की जरूरत नहीं है, आप डिजिटल श्रम कार्ड अपने मोबाइल फोन में पीडीऍफ़ फोर्मेंट में डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए भारत सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है।

ई श्रमिक कार्ड को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। इस कार्ड को देश के असंघठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शुरू किया गया था लेकिन इसका लाभ संघठित क्षेत्र के श्रमिक भी ले सकते है। केवल वे ही श्रमिक इस कार्ड को डाउनलोड कर सकते है जिसका कार्ड बना हुआ है।

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा इस कार्ड को शुरू किया गया है। यह कार्ड देश के सभी प्रकार के श्रमिक बना सकते है। कार्ड बनाने के बाद आप ई श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते है। यहाँ पर हम आपको विस्तार से ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने के बारे में जानकारी देंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते है।

E Shram Card Download 2024

ई श्रम कार्ड को डाउनलोड करने के अनेक लाभ है। बहुत बार हम घर से बाहर होते है और हमे ई श्रम कार्ड की जरूरत पड़ जाती है। उस समय अगर हमारे पास ई श्रम कार्ड नहीं है तो हम ऑनलाइन इसे डाउनलोड कर सकते है और इसका उपयोग कर सकते है। ई श्रम कार्ड एक सरकारी डॉक्यूमेंट है जिसका उपयोग कई प्रकार के सरकारी और निजी कार्यों के लिए किया जा सकता है।

ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर का लिंक होना जरुरी है। क्यूंकि जब आप इस कार्ड को डाउनलोड करते है तो आपके मोबाइल नंबर पर एक वेरिफिकेशन कोड आता है जिसे आपको वेरीफाई करना जरुरी होता है। आपका मोबाइल नंबर चालु कंडीशन में होना चाहिए।

ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने का उद्देश्य

इस कार्ड को डाउनलोड करने का मुख्य उद्देश्य श्रमिको को एक सुविधा प्रदान करना है ताकि उनको इस कार्ड के लिए भटकना ना पड़े। इस कार्ड को डाउनलोड करके इसे अपने मोबाइल में सुरक्षित रखा जा सकता है। इस कार्ड पर हमे एक यूनिक नंबर मिलता है जो प्रतेक ई श्रमिक कार्ड के लिए अलग होता है। इस नंबर को आप ऑनलाइन डाउनलोड करके देख सकते है।

श्रम एंव रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा ई श्रम पोर्टल को शुरू किया गया है जिसकी मदद से इसे घर बैठे मोबाइल फोन की मदद से डाउनलोड किया जा सकता है। अगर कोई श्रमिक अपने राज्य से बाहर किसी दुसरे राज्य में है और उसे वहां पर श्रमिक कार्ड की जरूरत पड़ जाती है तो इसे अपने मोबाइल नंबर की मदद से वहां पर डाउनलोड किया जा सकता है।

ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आपके आधार से मोबाइल नंबर का लिंक होना जरुरी है।

ई श्रम कार्ड कैसे बनाएं, नए आवेदन शुरू

ई श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर राईट साइड में रजिस्टर ओन ई श्रम का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको सेल्फ रजिस्ट्रेशन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है।
  • इस पेज पर आने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा वो आपको दर्ज करना है और वेरीफाई करना है।
  • आपके सामने न्यू पेज ओपन हो जायेगा जहाँ पर आपको डाउनलोड यूएन कार्ड का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने पीडीऍफ़ फोर्मेंट में ई श्रमिक कार्ड ओपन हो जायेगा।
  • आप डाउनलोड पर क्लिक करके इसे अपने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके कोई भी श्रमिक अपने मोबाइल फोन की मदद से अपना कार्ड डाउनलोड कर सकता है। बस आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है। अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप ना तो यह कार्ड बना सकते है और ना ही ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कर सकते है इसलिए सबसे पहले लिंक करवाना जरुरी है।

Leave a Comment

Join Telegram

whatsapp group join