E Shram Card 2024: ई श्रम कार्ड कैसे बनाएं, नए आवेदन शुरू

E Shram Card 2024: देश के श्रमिकों को यह जानकर ख़ुशी होगी की भारत सरकार ने ई श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। आप घर ऑनलाइन अपना ई श्रम कार्ड बना सकते है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा समय समय पर इसमें आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जाते है।

देश के सभी प्रकार के श्रमिक इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है जिसकी मदद से आवेदन किया जा सकता है। आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र की मदद से भी आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया यहाँ दी गई है।

E Shram Card 2024

ई श्रम कार्ड एक सरकारी डॉक्यूमेंट है जिसकी मदद से देश के श्रमिक देश के किसी भी कोने में जाकर रोजगार प्राप्त कर सकते है। श्रमिकों के लिए यह कार्ड एक पहचाना का कार्य करता है। जिस प्रकार से आधार कार्ड पर एक यूनिक नंबर होता है उसी प्रकार से ई श्रमिक कार्ड पर भी एक यूनिक नंबर होता है जो प्रतेक श्रमिक के लिए अलग अलग होता है। इस नंबर की मदद से आप अपने कार्ड को ट्रैक कर सकते है।

ई श्रम कार्ड के लिए आप ऑनलाइन खुद से आवेदन कर सकते है। लेकिन आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है क्यूंकि आवेदन करते समय आपको ओटीपी वेरिफिकेशन करना होता है। भारत सरकार की कई प्रकार की सरकारी योजना भी इस कार्ड से जोड़ी गई है जिनका लाभ आपको कार्ड बनके के बाद मिलता है।

ई श्रम कार्ड के लाभ

यह कार्ड श्रमिकों के लिए एक वरदान की तरह है। इस कार्ड की मदद से बेरोजगार श्रमिक देश में कहीं पर भी जाकर रोजगार प्राप्त कर सकता है। पहले जो श्रमिक कार्ड बनते थे वे राज्य के अनुसार बनते है जिससे केवल एक राज्य का व्यक्ति अपने ही राज्य में रोजगार ले सकता था लेकिन यह कार्ड भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया है।

कुछ राज्य ई श्रमिक कार्ड धारकों को वित्तीय मदद के रूप में प्रतिमाह कुछ राशी भी देते है। इस कार्ड के लिए आवेदन करने से आपका पूरा डेटा सरकार के पास जाता है जिससे सरकार जब नई सरकारी योजना को शुरू करती है तो उसे पता चल पाता है की कितने श्रमिक देश में अभी है।

ई श्रम कार्ड का उद्देश्य

इस कार्ड का मुख्य उद्देश्य देश के श्रमिको को लाभ प्रदान करना है। अब तक देश के करोड़ो श्रमिकों का यह कार्ड बना चूका है। इस कार्ड की मदद से सरकार पेंशन योजना, छात्रवृति योजना, किसान योजना जैसी कई योजना के तहत वित्तीय मदद भी देती है। श्रमिक कार्ड की आप फिजिकल कॉपी के साथ साथ डिजिटल कॉपी भी अपने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते है।

आपके कार्ड से कोई अन्य व्यक्ति भी लाभ नहीं ले सकता है क्यूंकि इसमें आपको एक यूनिक नंबर मिलता है। जब से यह कार्ड शुरू हुआ है तब से देश के करोड़ो किसान भाइयों को लाभ मिला है। ई श्रमिक कार्ड को आप अपने सरकारी या निजी कार्य के लिए भी उपयोग ले सकते है।

ई श्रम कार्ड बनाने के लिए पात्रता

  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • सभी प्रकार के श्रमिक इस कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है।
  • आवेदक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आप एक आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
  • आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।

ई श्रम कार्ड के लिए डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता

ई श्रम कार्ड में जानकारी अपडेट कैसे करें, यहाँ जानें

ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्टर ओन ई श्रम के आप्शन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर आने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और सेंड ओटीपी के आप्शन पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा वो आपको वेरिफिकेशन करना है।
  • फिर आपको अपने आधार कार्ड नंबर को दर्ज करके उसे वेरीफाई करना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने ई श्रम कार्ड का फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • आपको इस फॉर्म को सही सही भरना है और जरुरी डॉक्यूमेंट इसके साथ अटेच करना है।
  • इसे बाद सबमिट कर देना है।
  • सरकार के अधिकारी आपके फॉर्म का सत्यापन करेंगे और अगर आप पात्र होते है तो आपको यह कार्ड जारी कर दिया जायेगा।
  • इस प्रकार से आप किसी भी व्यक्ति का कार्ड बना सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram

whatsapp group join