Abua Awas Yojana List 2024: सरकार ने जारी की अबुआ आवास की लिस्ट, इन्हें मिलेगा पक्का घर

Abua Awas Yojana List 2024: झारखंड सरकार ने अबुआ आवास योजना की नई लिस्ट को जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस योजना के लिए आवेदन किया था और जो पात्र है उनका नाम इस सूचि में होगा। अगर आपका नाम इस सूचि में आ जाता है तो आपको पक्का घर सरकार के द्वारा उपलब्ध करवाया जायेगा। आपको सरकार के द्वारा 2 लाख रूपये तक की राशी पक्का घर के लिए दी जायगी।

सरकार के द्वारा इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल की मदद से आप घर बैठे आसानी से अबुआ आवास योजना की सूचि को चेक कर सकते है। जिन लोगों को नहीं पता है की लिस्ट को किस प्रकार से चेक करना है वे दुसरे व्यक्ति की मदद ले सकते है या फिर इस आर्टिकल की मदद ले सकते है।

Abua Awas Yojana List 2024

यह योजना झारखंड सरकार के द्वारा प्रदेश के नागरिकों के लिए शुरू की गई है जिसके पास पक्का घर नहीं है, जिनका घर जीर्ण शीर्ण है, कच्चे घर, बेघर लोगों को पक्का घर उपलब्ध करवाया जायेगा। सरकार पहले भी पीएम आवास योजना के तहत लाखों घर प्रदान कर चुकी है। लेकिन बहुत से नागरिक ऐसे है जिनको इस योजना के तहत घर नहीं मिला है उनको इस योजना के तहत पक्का घर दिया जायेगा।

जिन लोगों ने इस योजना के लिए आवेदन किया था उनका नाम सरकार के अधिकारीयों के द्वारा अबुआ आवास योजना लिस्ट में जोड़ दिया गया है। अब आप इस लिस्ट को कभी भी चेक कर सकते है। जिनका नाम इस लिस्ट में आ जाता है उनको पक्का घर के लिए सरकार 2 लाख रूपये तक की मदद देगी। यह राशी किस्तों में लाभार्थी को दी जाएगी।

अबुआ आवास योजना लिस्ट के लाभ

समय समय पर सरकार अबुआ आवास योजना की लिस्ट को जारी करेगी। इस लिस्ट में पात्र लोगों के नाम होते है और उनके बाद उनको पक्का धर दिया जाता है। इस योजना के तहत 15,000 करोड़ रूपये का सरकार ने बजट रखा है। सरकार ने इस योजना के ऑफिसियल पोर्टल पर इसकी नई सूचि को जारी किया है जिसमे कुछ नए लोगो के नाम होंगे और जो अपात्र लोग है उनका नाम हटाया जायेगा।

इस सूचि को ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। सूचि में सामिल लोगों को पक्का घर मिलने से अब उनको कच्चे घर में नहीं रहना पड़ेगा और ना ही उन्हें घर से बाहर रहना पड़ेगा। अब उनके पास भी पक्का घर होगा। अबुआ आवास योजना का उद्देश्य 2026 तक सभी जरूरत मंद लोगों को पक्का घर प्रदान करना है।

अबुआ आवास योजना लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ केवल झारखंड का निवासी ही ले सकता है जो गरीब है, जिनके पास पक्का घर नहीं है, जिनके पास कच्चा घर, जीर्ण शीर्ण प्रकार का घर है वे पात्र है। जिन लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है वे इस लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते है। इसके अलावा आपके पास जरुरी डॉक्यूमेंट जैसे ही आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता, मोबाइल नंबर आदि होने चाहिए जिनकी मदद से आप नाम जुड़वा सकते है। आप अपनी पंचायत या ब्लॉक में जाकर अपना नाम इस लिस्ट में जुड़वा सकते है।

अबुआ आवास योजना लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • सूचि चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर लिस्ट चेक करने का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • फिर आपको अपना जिला, गाँव, पंचायत जैसी जानकारी को सेलेक्ट करना होगा।
  • इतना करने के बाद आपके सामने अबुआ आवास योजना की सूचि आ जाएगी।
  • आप इस सूचि में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते है इसके अलावा आप अपने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का नाम भी चेक कर सकते है जिससे आपको यह पता लग जायेगा की आपके गाँव में कितने लोग इस योजना के तहत पात्र है।

इस दिन आयेंगे पीएम किसान 19वीं क़िस्त के 2000 रूपये, अभी जान लें तारीख

अबुआ आवास योजना की लिस्ट आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते है। आप इस सूचि को डाउनलोड करके भी अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते है। झारखण्ड सरकार ने इस योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर पर जारी किये है जिस पर आप सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram

whatsapp group join