Aadhar Card Pan Card link 2024: कैसे होगा आधार कार्ड पैन कार्ड लिंक, यहां जानें तरीका

आधार कार्ड और पैन कार्ड दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। सरकार के नए नियमों के तहत आपको अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना होगा। भारत सरकार के द्वारा लिंक करने की अवधी भी जारी की गई है।

अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने पर कई प्रकार के फायदे आपको मिल सकते है। अगर आप आधार कार्ड पैन कार्ड लिंक नहीं करते है तो आप इनकम टैक्स रिटर्न जमा नहीं कर पाएंगे। बहुत से लोगों को नहीं पता हैं की इसे लिंक कैसे करना होता है इसलिए हम आपको इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी देंगे।

Aadhar Card Pan Card link 2024

जैसा की हम जानते हैं दोस्तों की आज के समय में हमें हर प्रकार के डॉक्यूमेंट आधार नंबर से लिंक करना जरूरी होता है। अगर हम आधार से लिंक नहीं करते है तो हम कई प्रकार की सरकारी योजना का लाभ लेने से वंचित रह सकते हैं। इसी प्रकार से हमें अपने पैन कार्ड में भी अपने आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी होता है।

लिंक करना बहुत आसान है। आप खुद से अपने मोबाइल फोन से इसे लिंक कर सकते है। लिंक नहीं करने पर आप इनकम टैक्स रिटर्न जैसी कई प्रकार के लाभ नहीं ले सकते है। आप भारत सरकार के ई फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से इसे लिंक कर सकते है चाहे आप पोर्टल पर पंजीकृत है या फिर नहीं। सरकार के द्वारा जो डेडलाइन दी गई है उससे पहले आपको लिंक करना होगा, बाद में लिंक करने पर आपको कुछ पेनेल्टी देनी पड़ सकती है।

आधार कार्ड पैन कार्ड लिंक के लिए डॉक्यूमेंट

लिंक करने के लिए आपको बहुत अधिक डॉक्यूमेंट नहीं देने हैं, आपके पास कुछ सामान्य डॉक्यूमेंट होने चाहिए जैसे की:

  • आधार कार्ड नंबर
  • पैन कार्ड नंबर
  • मोबाइल नंबर

पैन कार्ड से आधार लिंक हैं या नहीं कैसे पता करें?

कई बार हमारे आधार कार्ड से हमारा पैन कार्ड लिंक हुआ होता है लेकिन हमें नहीं पता होता है। बहुत से लोगों को नहीं पता है की किस प्रकार से चेक करना है की आधार से पैन लिंक है या फिर नहीं, लेकिन आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके इसे चेक कर सकते है:

  • इसके लिए सबसे पहले आपको भारत सरकार के इनकम टेक्स विभाग के ई-फाईलिंग पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट (incometax.gov.in) पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर क्विक लिंक्स के सेक्शन में “लिंक आधार स्टेटस” का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद अगला पेज ओपन हो जायेगा।
  • यहाँ पर आपको दो बॉक्स दिखाई देंगे जिनमे से आपको अपना पैन नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है।
  • दर्ज करने के बाद आपको व्यू लिंक आधार स्टेटस के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • अगर आपके पैन कार्ड से आपका आधार कार्ड नंबर लिंक है तो आपका पूरा स्टेटस यहाँ पर दिखाई देगा।
  • अगर लिंक नहीं है तो उसकी जानकारी भी आ जाएगी जिसके बाद आपको लिंक करना होगा।

आधार को पैन कार्ड से लिंक कैसे करें?

अगर आपके पैन कार्ड से आधार नंबर लिंक नहीं है तो आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके इसे लिंक कर सकते है:

  • इसके लिए आपको सबसे पहले ई-फाईलिंग पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर क्विक लिंक्स के सेक्शन में “लिंक आधार” के आप्शन पर आपको क्लिक करना है।
  • आपको दो बॉक्स दिखाई देंगे जिसमे अपना पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और वेलिडेट के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा वो आपको वेरीफाई करना है।
  • उसके बाद अगले पेज पर आने के बाद आपको कुछ पेमेंट की प्रक्रिया को करना है।
  • इतना करने के बाद आपके पैन कार्ड से आपका आधार नंबर लिंक हो जायेगा।
  • इसके बाद आप होम पेज पर आकर अपना स्टेटस चेक कर सकते है।

अगर आप खुद से इसे लिंक नहीं कर पा रहे है तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेण्टर पर जाकर भी करवा सकते है। आपको इसे लिंक करने पर 500 रूपये से 1000 रूपये तक का शुल्क देना हो सकता है। लिंक करना बहुत आसान है दोस्तों जैसा की इस आर्टिकल में बताया गया है। आप अपने परिवार में किसी भी व्यक्ति का आधार लिंक इस प्रकार से कर सकते है। इसके अलावा आप इनकम टेक्स विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आकर हेल्पलाइन नंबर पर भी सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram

whatsapp group join