Ration Card List 2024: नई राशन कार्ड सूचि जारी, केवल इन्हें मिलेगा फ्री में राशन

खाद्द विभाग के द्वारा समय समय पर राशन कार्ड लिस्ट को जारी किया जाता है ताकि नागरिक इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सके। जिन लोगो का नाम इस लिस्ट में होता है केवल उन्ही को राशन मिलता है। समय समय पर विभाग के द्वारा यह लिस्ट जारी की जाती है।

अगर आपका नाम राशन कार्ड की सूचि में आ जाता है तो आप सरकारी राशन जैसे की गेहूं, चावल, दाल, तेल आदि बहुत कम दर पर या फिर फ्री में प्राप्त कर सकते है। यहाँ पर हम जानेंगे की किस प्रकार से नई सूचि में आप नाम चेक कर सकते है और किन लोगो का नाम इस लिस्ट में होगा।

Ration card list 2024

राशन कार्ड एक बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट है। इस कार्ड की मदद से आप सरकारी राशन फ्री में प्राप्त कर सकते है। राशन कार्ड योजना भारत सरकार की सबसे कल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इस योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र के नागरिक ले सकते है। गरीब लोगो को इस योजना के तहत राशन दिया जाता है।

जो परिवार गरीब है उनके लिए यह योजना वरदान से कम नहीं है। राशन कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होता है जो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरकर कर सकते है। इसके बाद आपका नाम लिस्ट में जोड़ दिया जाता है जिसे आप ऑनलाइन कभी भी चेक कर सकते है।

राशन कार्ड लिस्ट के लाभ

समय समय पर सरकार ऑनलाइन पोर्टल पर यह लिस्ट जारी करती है। ऑनलाइन लिस्ट जारी करने से लोगो को ऑफलाइन दफ्तरों के चकर नहीं काटने पड़ते हैं। आप अपने मोबाइल फोन से इसे ऑनलाइन चेक कर सकते है। यदि आपका नाम लिस्ट में आ जाता है तो आप सरकारी राशन बहुत कम दर पर प्राप्त कर सकते है और आपको कार्ड जारी कर दिया जाता है।

कई प्रकार के सरकारी कामो में भी राशन कार्ड की जरूरत होती है। यह कार्ड आपके निवास, पहचान का काम करता है। आपको बता की यह कार्ड लेने के लिए आपको राशन कार्ड ई केवाईसी भी करवाना होता है। अगर आप समय पर ई केवाईसी नहीं करवाते है तो आपका राशन बंद हो सकता है।

राशन कार्ड नंबर क्या है?

आपके कार्ड पर एक यूनिक नंबर होता है वह राशन कार्ड का नंबर होता है। जब आप लिस्ट चेक करते है तो आपके नाम के सामने आपका राशन कार्ड का नंबर होता है। जैसे ही आप इस नंबर पर क्लिक करते है तो आपका पूरा कार्ड आपके सामने ओपन हो जाता है।

आपको यह नंबर अपने पास सुरक्षति रखना चाहिए क्यूंकि इन नंबर की मदद से आप फिर से अपना कार्ड प्राप्त कर सकते है। इन नंबर की मदद से आप अपना कार्ड डाउनलोड भी कर सकते है।

राशन कार्ड लिस्ट के लिए पात्रता

सभी प्रकार के भारतीय नागरिक जो गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन कर रहे है वे इस योजना के लिए पात्र है। परिवार में चाहे किसी भी आयु का नागरिक हो वो इसके लिए अप्लाई कर सकता है। परिवार में यह कार्ड एक मुखिया के नाम पर बनता है जिनमे सभी परिवार के सदस्यों का नाम होता है।

जैसा की हमने आपको बताया की ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र के नागरिक यह कार्ड बना सकते है। कार्ड बनाने के लिए आपके पास मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट होने जरुरी होते है जो आपसे मांगे जा सकते है। लेकिन लिस्ट चेक करने के लिए आपको इन डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होती है।

राशन कार्ड सूचि ऑनलाइन कैसे देखें?

सूचि चेक करने की प्रक्रिया सभी राज्यों की एक जैसी होती है। भारत सरकार के द्वारा एक पोर्टल चलाया गया है जिसकी मदद से आप देश के किसी भी राज्य की लिस्ट को ऑनलाइन चेक कर सकते है। यहाँ पर हम आपको स्टेप बाई स्टेप लिस्ट को चेक्क करने के बारे में जानकारी दे रहे है जिसे आप फॉलो कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको खाद्द विभाग पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट (nfsa.gov.in) पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको राशन कार्ड के सेक्शन में राशन कार्ड डिटेल्स ओन स्टेट पोर्टल का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आप एक न्यू पेज पर रेडिरेक्ट हो जायेंगे।
  • आपको यहाँ पर सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई देगी जिसमे से आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना है।
  • जैसे ही आप अपने राज्य के आप्शन पर क्लिक करते है तो आपके सामने आपके राज्य की खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन हो जाती है।
  • अपने राज्य की पोर्टल पर आपको राशन कार्ड लिस्ट को चेक करने का आप्शन दिखाई देगा।
  • फिर आपको अपना जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव या शहर को सेलेक्ट करना होता है।
  • इसके बाद आपके सामने लिस्ट ओपन हो जाती है जिसे आप अपना नाम चेक कर सकते है।
  • इस प्रकार से आप अपने गांव या शहर में किसी भी व्यक्ति का नाम इस सूचि में चेक कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram

whatsapp group join