Ladli Behna Yojana ekyc: ई-केवाईसी करने के बाद मिलेंगे 1250 रुपए, अभी अपडेट करें

Ladli Behna Yojana ekyc 2024: अगर आपने लाडली बहना योजना के बारे में सुना है तो आपको पता होगा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ई केवाईसी करवानी जरूरी है। अगर आपको नही पता है की ई केवाईसी कैसे करवाई जाती है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वालें है।

लाडली बहना योजना में ई-केवाईसी समग्र पोर्टल के माध्यम से की जायेगी। आपके पास आपका आधार कार्ड और मोबाइल नंबर होना चाहिए। बाकी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

Ladli Behna Yojana ekyc 2024

जैसा कि हम जानते है की लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपए की राशि दी जाती है। यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। लाडली बहना योजना ई-केवाईसी करने के लिए आपके पास आपका आधार कार्ड या समग्र सदस्य आईडी का होना जरूरी है। इसके अलावा आपके पास आपका पंजीकृत मोबाइल नंबर भी होना जरूरी है।

क्योंकि जब ओटीपी वेरिफिकेशन होगा तो उस समय आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा। ओटीपी वेरिफाई करने के बाद ही आप ई केवाईसी कर सकते है। अगर किसी महिला को ई केवाईसी करना नहीं आता है तो वह अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर करवा सकती है। लेकिन अगर कोई महिला जानती है तो वह घर बैठे ई केवाईसी कर सकती है।

लाडली बहना योजना ई-केवाईसी का उद्देश्य

जैसा कि हम जानते है की आजकल मार्केट में बहुत सारे फ्रॉड चल रहे है। फ्रॉड की वजह से लाडली बहना योजना का लाभ ऐसे लोग भी ले सकते है जो इस योजना के लिए पात्र नहीं है। इससे वे महिलाएं लाभ लेने से वंचित रह जाती है जो इसके लिए सच में पात्र है।

लेकिन ई केवाईसी करने के बाद इसका लाभ बिचौलिए नही ले पाएंगे। जो महिला लाडली योजना के लिए पात्र है उसके बैंक खाते में आसानी से पैसा ट्रांसफर हों जायेगा। इसलिए अगर आपने अभी तक ई केवाईसी नही करवाई हैं तो आपको करवा लेनी चाहिए ताकि अगली किस्त बैंक में आने से अटके नही।

लाडली योजना ई केवाईसी के लिए पात्रता

केवल पात्र महिलाएं ई केवाईसी करवा सकतीं है और इस योजना का लाभ ले सकतीं है। पात्रता इस प्रकार है:

  • महिला मध्यप्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • सभी विवाहित महिलाएं ई केवाईसी के लिए पात्र है।
  • विधवा, परित्यकता महिला भी पात्र हैं।
  • केवल 21 वर्ष से 60 वर्ष की आयु की महिला पात्र है।
  • आपके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • सरकारी कर्मचारी पात्र नहीं है।

लाडली बहना योजना ई केवाईसी के लिए डॉक्यूमेंट

ई केवाईसी करने के लिए आपको बहुत अधिक डॉक्यूमेंट नहीं देने होते है। डॉक्यूमेंट की सूचि इस प्रकार है:

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • समग्र सदस्य आईडी
  • आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है।

लाडली बहना योजना ई केवाईसी ऑनलाइन कैसे करें?

ई-केवाईसी की प्रक्रिया आपको समग्र पोर्टल के माध्यम से करनी होगी। आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके खुद से लाडली बहना योजना ई-केवाईसी कर सकते है:

  • इसके लिए सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट (samagra.gov.in) पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ई केवाईसी करें का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको सदस्य का समग्र आईडी दर्ज करना है, फिर केप्चा कोड दर्ज करके खोजें के आप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद अपने आप आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा वो आपको दर्ज करना है और वेरीफाई करना है।
  • फिर आपको आधार कार्ड नंबर दर्ज करने का आप्शन दिखाई देगा वो दर्ज करें और फिर से ओटीपी को वेरीफाई करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा जिसमे जरुरी कुछ चीजें दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इतना करने के बाद आपका ई केवाईसी सफ्ल्तापुर्क हो जायेगा।
  • इस प्रकार से आप किसी भी व्यक्ति की ई केवाईसी कर सकते है।

ई केवाईसी करने की प्रक्रिया बहुत आसान है। अगर आप लाडली बहना योजना की ई केवाईसी नहीं करते है तो आपके खाते में इस योजना की क़िस्त नहीं आएगी। लेकिन अगर आप ट्रान्सफर कर देते है तो आप प्रतिमाह इस योजना की क़िस्त के भागीदार बन जाते है। इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके आप किसी भी व्यक्ति की ई केवाईसी आसानी से कर सकते है। लाडली योजना की ई केवाईसी करने में आपको अगर कोई परेशानी आ रही है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram

whatsapp group join