आज के समय में आधार कार्ड एक बहुत जरुरी सरकारी डॉक्यूमेंट है जिसके बिना हम किसी भी राज्य सरकार या केंद्र सरकार की सरकारी योजना का लाभ नहीं ले सकते है। इसीलिए आज के समय में अपने आधार को अपने बैंक खाते से भी लिंक करना जरुरी है। अगर आप बैंक खाते से लिंक नहीं करते है तो आप कई प्रकार की सरकारी सुविधाओं के लाभ से वंचित रह सकते है।
जिन लोगों ने अब तक अपने आधार को बैंक अकाउंट से लिंक नहीं किया है उनके लिए खुसी की बात यह है की अब वे ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों प्रकार से इसे लिंक कर सकते है। जिन नागरिकों को नहीं पता है की आधार को बैंक खाते से लिंक करने की प्रोसेस क्या है तो वे इस आर्टिकल को विस्तार से पढ़ सकते है और इसके बारे में जानकारी ले सकते है।
Aadhar link bank account 2025
आधार कार्ड एक बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट है जो भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया है। आधार को अपने बैंक खाते से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप लिंक नहीं करते है तो आपके खाते में किसी भी प्रकार की सरकारी योजना का लाभ सरकार के द्वारा जारी नहीं किया जायेगा। सरकार के द्वारा कई प्रकार की योजनायें जैसे की किसान योजनायें , छात्रवृति योजनायें, शिक्षा योजनायें आदि का लाभ आधार कार्ड की मदद से ही दिया जाता है।
देश में बहुत से नागरिक ऐसे है जिनके पास बैंक खाता तो है लेकिन अभी तक उन्होंने अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है। ऐसे नागरिकों को जल्द से जल्द अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक कर देना चाहिए। बिना आधार लिंक के आप अपने कहते में डीबीटी इनेबल नहीं कर सकते है और ना ही किसी भी योजना के लिए ई-केवाईसी कर सकते है।
आधार लिंक बैंक अकाउंट के लाभ
सबसे बड़ा लाभ लोगों के लिए यह है की अब वे घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से ऑनलाइन आधार को बैंक खाते से लिंक कर सकते है। जैसा की दोस्तों हम जानते है की आज के समय चाहे किसी भी प्रकार की सरकारी योजना हो या फिर अन्य लाभ हो बिना आधार कार्ड के हम उन सुविधाओं का लाभ नहीं ले सकते है। सरकार के द्वारा किसी भी सुविधा के तहत या फिर कोई व्यक्ति अपने पर्सनल लेनदेन बैंक के साथ करता है तो उस समय भी आधार का बैंक खाते से लिंक होना जरुरी है।
अगर आपका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है तो आप कई प्रकार के बैंकिंग लेनदेन से वंचित रह सकते है। आधार कार्ड पर एक यूनिक नंबर होता है जो प्रतेक व्यक्ति के लिए अलग होता है जिसे बैंक के द्वारा आपके खाते में ऐड किया जाता है। आधार कार्ड की मदद से आप ई-केवाईसी करवा सकते है और अपने खाते में डीबीटी एक्टिवेट करवा सकते है।
आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करने के तरीके
आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों प्रकार से अपन आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर सकते है। निचे कुछ तरीके दिए गए है जो आप फॉलो कर सकते है:
- मोबाइल एप्लीकेशन से
- बैंक में जाकर
- इन्टरनेट बैंकिंग के माध्यम से
- कॉल के माध्यम से
- एसएम्एस के माध्यम से
- एटीएम से
ऑनलाइन आधार को बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें?
- ऑनलाइन इन्टरनेट बैंकिंग के माध्यम से करने के लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक की इन्टरनेट बैंकिंग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- उसके बाद यूजर नाम और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा।
- लॉग इन होने के बाद आपको कई प्रकार के आप्शन दिखाई देंगे जिनमे से आपको आधार लिंक के सेक्शन में जाना होगा।
- उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और लिंक पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद आपके बैंक खाते से आपका आधार कार्ड लिंक हो जायेगा।
- लिंक की जानकारी आप अपने मोबाइल नंबर पर मेसेज के द्वारा प्राप्त कर सकते है।
ऑफलाइन आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करें
- इसके लिए आपको अपनी बैंक की शाखा में जाना होगा जिस भी बैंक में आपका अकाउंट है।
- बैंक के कर्मचारी से सम्पर्क करे जो आधार को बैंक खाते से लिंक करने के बारे में जानकारी देगा।
- फिर आपको आधार को लिंक करने का फॉर्म भरना होगा जिसमे आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है।
- बैंक अधिकारी आपके बैंक खाते से आपका आधार लिंक कर देगा।
- लिंक होते ही एसएमएस के माध्यम से आपको जानकारी मिल जाएगी।
इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके कोई भी व्यक्ति अपने बैंक खाते से अपना आधार कार्ड लिंक कर सकता है। अगर आपके फोन में बैंक का मोबाइल एप है तो आप उस एप की मदद से भी लिंक कर सकते है। आपको आधार कार्ड को लिंक करवा देना चाहिए ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आपको ना हो। हेल्प के लिए आप बैंक से भी सम्पर्क कर सकते है।