Birth Certificate 2024: घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनता है, यहाँ जानें प्रोसेस

अगर आपने भी अपने बच्चो का या अपना जन्म प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बनाया है तो आपके लिए खुशखबरी है की अब आप ऑनलाइन अपना जन्म प्रमाण पत्र बना सकते है। विभाग के द्वारा इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया गया है जिस पर ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने के साथ आप अपने आवेदन का स्टेटस भी आसानी से चेक कर सकते है।

जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट होता है जो हर व्यक्ति के पास होना चाहिए। इस प्रमाण पत्र को अनेक प्रकार के निजी और सरकारी कामों में काम में लिया जाता है। बहुत से नागरिक ऐसे होते है जिनको नहीं पता होता है की किस प्रकार से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाना होता है इसलिए वे इस प्रमाण पत्र को बनाने के लिए इस आर्टिकल की मदद ले सकते है।

Birth Certificate 2024

जन्म प्रमाण पत्र हर व्यक्ति के पास होना जरुरी है क्यूंकि यह इतना जरुरी डॉक्यूमेंट होता है की इसका उपयोग अनेक प्रकार के सरकारी और निजी कामों में किया जाता है। बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर आप उसी हॉस्पिटल में जन्म प्रमाण पत्र बना सकते है जिसके लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होता है लेकिन अगर आप उस 21 दिन में नहीं बनाते है और बाद में बनाते है तो आपको कुछ चार्ज देना होता है।

आप कभी भी जन्म प्रमाण पत्र बना सकते है सिर्फ आपको उसके लिए अलग से चार्जेज देने होते है। जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको आधार कार्ड, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी देनी होती है। आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि बच्चे के माता पिता के देने होते है। सरकारी हॉस्पिटल में आप 2-3 दी में जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लाभ

आज के समय में अगर कोई सरकारी काम या निजी काम हो, अगर उसमे आयु से लेकर कोई पात्रता होती है तो आपको अपनी आयु को साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र देना होता है। अगर आप कोई सरकारी डॉक्यूमेंट बना रहे है, या फिर अपने बच्चो को स्कूल में एडमिशन करवा रहे है तो आपको इस प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। जैसा की हम जानते है की बहुत से सरकारी डॉक्यूमेंट ऐसे होते है जिनमे आपकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी जरुरी है, यहाँ पर साबुत के रूप में आपको जन्म प्रमाण पत्र देना होता है।

पहले यह प्रमाण पत्र बनाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चकर काटने पड़ते थे लेकिन अब इस डिजिटल युग में आप ऑनलाइन ही यह प्रमाण पत्र बना सकते है। अगर आपकी आयु अधिक हो गई है और आपने अभी तक नहीं बनाया है तो आपके लिए यह फायदा है की आप कुछ चार्ज देकर इसे बना सकते है। खुद से आवेदन अगर आप नहीं कर पा रहे है तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र से बनवा सकते है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए डॉक्यूमेंट

  • माता पिता के आधार कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ
  • मोबाइल नंबर
  • पहचान प्रमाण

जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

  • जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको सबसे पहले भारत सरकार के द्वारा शुरू किये गये ऑफिसियल पोर्टल (crsorgi.gov.in) पर आना होगा।
  • अगर आप नए यूजर है तो आपको इस पोर्टल पर आने के बाद अपना खाता बनाना होगा जिसके लिए आपको आइन अप के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी और रजिस्टर के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपकी ईमेल आईडी पर एक एक्टिवेशन लिंक भेजा जायेगा जिस पर क्लिक करके इसे एक्टिवेट करना होगा।
  • इतना करने के बाद आपको यूजर नाम और पासवर्ड मिल जायेगा।
  • इन यूजर नाम और पासवर्ड की मदद से आपको लॉग इन करना होगा जिसके लिए आपको लॉग इन पेज पर जाना होगा।
  • लॉग इन होने के बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने का आप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा।
  • आपको इसमें मांगी गई सभी जानकारी एकदम से सही सही भरना है और जरुरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट कर देना है।
  • आपको एक प्रिंट मिलेगा जिसको डाउनलोड करके आपको सम्बन्धित विभाग में जाकर जमा करवाना है।
  • इस प्रकार से आप किसी भी व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र बना सकते है।

जन्म प्रमाण पत्र बनाना बहुत आसान है। आप घर बैठे ऑनलाइन अपनी जानकारी को फॉर्म में ऑनलाइन कर सकते है और उसके बाद इसे विभाग में जमा करवा सकते है। एक बार प्रमाण पत्र बनाने के बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते है, कुछ राज्यों में जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है जो आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर मिल जायेंगे।

Leave a Comment

Join Telegram

whatsapp group join