NREGA Mistol 2024: विभाग ने जारी किया नरेगा मिसटोल, ऑनलाइन ऐसे करें चेक

NREGA Mistol 2024: ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने नरेगा मिसटोल को ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया है। अगर आप नरेगा योजना से जुड़े हुए है तो आप इसे आसानी से अब चेक कर सकते है। नरेगा मिसटोल के तहत आपके कार्य जो नरेगा योजना में किये जाते है, हाजिरी, पेमेंट आदि आते है।

नरेगा पोर्टल पर सभी राज्यों के लिए नरेगा मिसटोल को जारी किया गया है। इसलिए आप देश के किसी भी राज्य से हो आप इसे आसानी से चेक कर सकते है। नरेगा योजना के तहत किये जाने वाले कार्य, हाजिरी आदि को भी आपको नरेगा मिसटोल के तहत चेक करना है तो आप इस आर्टिकल की मदद ले सकते है।

NREGA Mistol 2024

नरेगा योजना भारत सरकार की योजना है। इस योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र के नागरिक ले सकते है। देश के ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना काफी प्रसिद्ध है। इस योजना के तहत 100 दिन का रोजगार नागरिकों को दिया जाता है और इसके बदले उनको प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दर दी जाती है।

योजना के तहत दी जाने वाली यह मजदूरी दर अलग अलग राज्यों में भिन्न होती है जो की ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जारी की जाती है। विभाग के द्वारा समय समय पर नरेगा मिसटोल जारी किया जाता है। इसे ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। अगर आप खुद से चेक नहीं करना चाहते है तो आप जन विभाग केंद्र पर जाकर भी इसे निकलवा सकते है।

नरेगा मिसटोल का लाभ

जो नागरिक नरेगा योजना के तहत कार्य कर रहे है उनको नहीं पता होता है की किस प्रकार से उन्हें उनकी हाजिरी, पेमेंट आदि को चेक करना होता है। जैसा की हम जानते है की नरेगा योजना के तहत बहुत से कार्य किये जाते है लेकिन नागरिकों को नहीं पता होता है की कोन कोन से कार्य किये जाते है और किस प्रकार से कार्य किए जा चुके है।

इसलिए सरकार नरेगा मिसटोल जारी करती है ताकि नागरिक घर बैठे बिना किसी भी परेशानी के अपनी हाजिरी, पेमेंट, कार्यों की लिस्ट आदि को चेक कर सके। सरकार इस मिसटोल को ऑनलाइन पोर्टल पर जारी करती है। अगर आपके मोबाइल फोन में इंटरनेट है तो इसे अपने मोबाइल फोन से चेक किया जा सकता है। एसा जरुरी नहीं की आप अपना ही चेक करें, आप अपने गाँव या शहर में किसी भी व्यक्ति का मिसटोल निकाल सकते है।

नरेगा मिसटोल कोन चेक कर सकता है?

मिसटोल को कोई भी चेक कर सकता है। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की पात्रता को पूरा नहीं करना होता है और ना ही आपको कोई डॉक्यूमेंट देना होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में नरेगा योजना में काम करने वालों में अधिकांस लोग आपको अनपढ़ मिल जायेंगे। उनको नहीं पता होता है की वे अपनी हाजिरी को कैसे चेक करें।

इसलिए अगर आप पढ़े लिखे है और आपको पता है की किस प्रकार से मिसटोल को चेक करना होता है तो आपको उनकी मिसटोल को चेक करने में मदद करनी चाहिए। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बहुत ही सरल स्टेप के साथ इसे ऑफिसियल पोर्टल पर अपलोड किया है जिसे थोडा पढ़ा लिखा व्यक्ति भी चेक कर सकता है।

नरेगा मिसटोल कैसे देखें?

  • मिसटोल को चेक करना बहुत आसान है। इसके लिए बस आपको सबसे पहले नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट (nregastrep.nic.in) पर आना होगा।
  • नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर आने के बाद आपको राज्यों के सेक्शन में आना होगा।
  • फिर आपके सामने सभी राज्यों की सूचि ओपन हो जाएगी जिसमें से आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना है।
  • आपके राज्य में जितने भी जिले है उनकी सूचि आपको दिखाई देगी जिसमे से आपको अपना जिला सेलेक्ट करना है।
  • फिर ब्लॉक और पंचायत को सेलेक्ट करना है।
  • आपके सामने बहुत से आप्शन ओपन हो जायेंगे आपको “कोंसोलोडेट रिपोर्ट ऑफ़ पेमेंट टू वर्कर” के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इस आप्शन पर क्लिक करते है तो आपके सामने नरेगा मिसटोल की पूरी सूचि ओपन हो जाएगी।
  • इस लिस्ट में आप अपने परिवार के पुरे सदस्यों के नाम जो नरेगा योजना के तहत जुड़े हुए है के नाम देख सकते है।
  • साथ आप अपनी हाजिरी को चेक कर सकते है।

इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके कोई भी व्यक्ति किसी भी गाँव या शहर का व्यक्ति अपना नरेगा मिसटोल चेक कर सकता है। अगर आपको मिसटोल को चेक करने में कोई दिक्कत आ रही है तो आप विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते है। अपनी हाजिरी चेक करके आप यह जान सकते है की आपको अपनी हाजिरी के आधार पर सही पेमेंट मिल रहा है या फिर नहीं। अगर आपको कम पेमेंट मिल रहा है तो आप इसकी शिकायत करवा सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram

whatsapp group join