UP Caste certificate online apply 2024: यूपी में जाती प्रमाण पत्र कैसे बनाएं, ऐसे करें अप्लाई

UP Caste certificate online apply 2024: यूपी राजस्व विभाग के द्वारा जाती प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। आप घर बैठे अब यूपी जाती प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकते है। जाती प्रमाण पत्र एक बहुत महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होता है जो बताता है की कोई भी व्यक्ति किस जाति या समुदाय से बिलॉन्ग करता है।

अलग अलग जाती के लोगों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। उनको अलग अलग प्रकार से आरक्षण भी दिया जाता है। लेकिन बहुत से नागरिकों को उत्तर प्रदेश जाती प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है इसलिए वे इस आर्टिकल को पढ़ सकते है।

UP Caste certificate online apply 2024

जाती प्रमाण पत्र मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है, ओबीसी, एससी और एसटी। इन तीनों प्रकार के नागरिकों के नागरिकों के लिए सरकार ने कुछ ना कुछ योजना चलाई है। जब आप कोई भी सरकारी या निजी डॉक्यूमेंट बनाते है तो वहां पर आपको जाती प्रमाण पत्र देना जरूरी होता है।

यूपी जाती प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको कुछ डॉक्युकेंट देने होते है। जाती प्रमाण पत्र के सत्यापन की प्रक्रिया भी आवेदक खुद पोर्टल पर कर सकता है। जो लोग गरीब है और पिछड़े वर्ग से आते है उनको जाती प्रमाण पत्र से बहुत लाभ मिलता है। राशन कार्ड जैसी सुविधा का लाभ लेने के लिए भी आपको जाती प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ सकती है।

यूपी जाती प्रमाण पत्र के लिए डॉक्यूमेंट

  • स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र

यूपी जाति प्रमाण पत्र आनलाइन अप्लाई कैसे करें?

आप ऑनलाइन या ऑफलाइन जाती प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकते है। आप तहसीलदार कार्यालय में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन अप्लाई आप ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से कर सकते है जिसकी प्रोसेस यहां दी गई है:

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • अगर आप एक नए उपयोगकर्ता है तो आपको वेबसाइट के होम पेज पर ” नए उपयोगकर्ता पंजीकरण ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा, इसमें आपको कुछ जरूरी जानकारी जैसे की नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना है और सबमिट कर देना है।
  • फिर आपको ओटीपी के माध्यम से अपने मोबाइल नंबर वेरिफाई करने है।
  • इसके बाद आपको यूजर नाम और पासवोर्ड मिल जायेंगे, आप खुद से भी पासवर्ड क्रिएट कर सकते है।
  • ये यूजरनेम और पासवर्ड आपको अपने पास सुरक्षित रखने है।
  • फिर आपको होम पेज पर आ जाना है और लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने लॉगिन फॉर्म ओपन हो जाएगा, आपको अपने यूजर नाम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन हो जाने के बाद आपको जाती प्रमाण पत्र का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • आवेदन करने के लिए आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करें और आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • आपको फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को सही सही भरना है, अपना शुल्क जमा करना है और फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • आपके फॉर्म का संबंधित अधिकारियों के द्वारा सत्यापन किया जायेगा, अगर आप पात्र पाए जाते है तो आपको जाती प्रमाण पत्र जारी कर दिया जायेगा।
  • आप स्टेटस चेक करके अपने यूपी जाती प्रमाण पत्र को डाउनलोड भी कर सकते है।

यूपी जाती प्रमाण पत्र स्टेटस कैसे देखें?

  • स्टेटस चेक करने के लिए आपको ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपने आवेदन क्रमांक संख्या को दर्ज करें और चेक स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने में बाद आपका पूरा स्टेटस आपके सामने आ जाएगा।
  • आप यहां से चेक कर सकते है कि आपके प्रमाण पत्र की प्रोसेस कहां तक पहुंची है।

यूपी खाद्द विभाग ने जारी की नई राशन कार्ड सूचि, यहाँ देखें

यूपी जाती प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?

  • अपना जाती प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना ओगा।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको सबसे पहले लॉग इन करना होगा जो आप यूजर नाम और पासवर्ड की मदद से कर सकते है।
  • लॉग इन होने के बाद आपको जाती प्रमाण पत्र का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपका जाती प्रमाण पत्र आपके सामने ओपन हो जायेगा। आपको डाउनलोड का या प्रिंट करने का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद यह प्रमाण पत्र आपके डिवाइस में डाउनलोड होकर आ जायेगा।
  • इस प्रकार से आप आसानी से अपना जाती प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram

whatsapp group join