PM Awas Yojana New list 2024: नई पीएम आवास योजना की लिस्ट जारी, सिर्फ इन्हें मिलेगा पक्का घर

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नई सूची को सरकार के द्वारा जारी कर दिया गया है। जो लोग इस योजना के लिए पात्र है केवल उन्हीं लोगो का नाम इस लिस्ट में होगा। अब तक करोड़ो लोगो को पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर दिया जा चुका है।

सरकार का उद्देश्य 3 करोड़ घर और बनाने का है। पीएम आवास योजना लिस्ट को इसकी ऑफिशियल वेबसाईट पर जारी किया गया है जिसे आप मोबाइल से चेक कर सकते हैं। जिन नागरिकों को लिस्ट चेक करना नहीं आता है वे इस आर्टिकल की मदद से चेक कर सकते है।

PM Awas Yojana New list 2024

प्रधानमंत्री आवास योजना भारत की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है जिसके तहत गरीब लोगों को पक्का घर प्रदान करने के लिए वित्तीय मदद दी जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए इसमें आपको आवेदन करना होता है। उसके बाद आपका नाम लिस्ट में जोड़ा जाता है।

लिस्ट में नाम आने पर आप 2.67 लाख रुपए तक की होम लोन सब्सिडी भी ले सकते है। इस योजना में लोगों को उनकी आय के आधार पर अलग अलग श्रेणी में विभाजित किया गया है। इस श्रेणी के आधार पर ही उनको घर दिया जाता है।

पीएम आवास योजना लिस्ट के लाभ

यह योजना गरीब लोगो के लिए किसी वरदान से कम नही है। पहले हमारे देश में लाखों लोग ऐसे थे जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं था। लेकिन इस योजना से लाखों लोगो को रहने के लिए पक्का घर मिला है। ग्रामीण और शहरी दोनो क्षेत्र के नागरिक आवास योजना से जुड़ सकते है।

ग्रामीण और शहरी दोनो क्षेत्र के लिए अलग अलग पोर्टल जारी किए गए है। अगर योजना के तहत दी जाने वाली राशि की बात करे तो यह पहाड़ी क्षेत्र और समतल भूमि में रहने वाले लोगो को अलग अलग प्रकार से दी जाती है। यह राशि सीधे आपके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।

पीएम आवास योजना लिस्ट का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन करने वालें नागरिकों को पक्का एवं सस्ता घर प्रदान करना है। घर बनाना बहुत महंगा पड़ता है जो किसी गरीब के लिए पॉसिबल नही होता क्योंकि उसके पास पैसों का अभाव होता है।

सरकार ने लोगो की इसी समस्या को जाना और इस पहल को शुरू किया। अब ऐसे नागरिक जो गरीब है उनके पास भी रहने के लिए पक्का घर है। उनको अब बारिश के मौसम में भी बाहर नहीं सोना पड़ेगा।

पीएम आवास योजना लिस्ट के लिए पात्रता

वैसे तो इस योजना का लाभ सभी वर्ग के लोग ले सकते है चाहे वे गरीब हो या अधिक आय वाले हो। लेकिन इस योजना को मुख्य रूप से उन लोगो के लिए डिजाइन किया गया है जो गरीब है। अगर आप नीचे दी गई पात्रता को पूरा करते है तो आपका नाम लिस्ट में जोड़ दिया जायेगा:

  • लाभार्थी भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • अगर घर महिला के नाम पर बन रहा है तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी।
  • पहले से पक्का घर वाले नागरिक पात्र नहीं है।
  • पीएम आवास योजना के तहत क्रेडिट लिंक्ड सबसिडी के लाभार्थी फिर से पात्र नहीं है।

पीएम आवास योजना लिस्ट के लिए डॉक्यूमेंट

  • पहचान प्रमाण
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण
  • पासपोर्ट
  • जाती प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पीएम आवास योजना लिस्ट में नाम कैसे देखें?

  • लिस्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आवास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट (pmayg.nic.in) पर आना होगा।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको अवॉसॉफ्ट का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
  • फिर आपके सामने कई ऑप्शन दिखाई देंगे जिनमे से आपको रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसी आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आप एक न्यू वेबसाइट पर रेडिरेक्ट हों जायेंगे।
  • नई वेबसाइट पर आने के बाद सोशल ऑडिट रिपोर्ट के सेक्शन में बेनेफिसरी डिटेल्स फॉर वेरिफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने एमआईइस रिपोर्ट पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको राज्य, जिला, ब्लॉक, गांव आदि की जानकारी को सेलेक्ट करना है।
  • सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने पूरी लिस्ट ओपन हो जायेगी।
  • आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।

पीएम आवास योजना की लिस्ट को चेक करना बहुत आसान है। इस आर्टिकल में दिए गए स्टेप फॉलो करके आप किसी भी व्यक्ति, ग्रामीण या शहरी की लिस्ट को आसानी से चेक कर सकते है। आवास योजना की लिस्ट से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर भी सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram

whatsapp group join